Posts

Showing posts with the label Agri

वर्मीकम्पोस्ट

Image
  वर्मीकम्पोस्ट  केंचुए गोबर को खाद के रूप में परिवर्तित करते है। हम सभी जानते है की भूमि में पाए जाने वाले केंचुए मनुष्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। मनुष्य के लिए इनका महत्व सर्वप्रथम सन 1881 में विश्व विख्यात जिव वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने अपने 40 वर्षो के अध्ययन के बाद बताया। इसके बाद हुए अध्ययनों से केंचुओ की उपयोगिता उससे भी अधिक साबित हो चुकी है जितनी की डार्विन ने कल्पना की थी। भूमि में पाए जाने वाले केंचुए खेतो में पड़े पेड़ पौधों के अवशेषों और कार्बनिक पदार्थो को खाकर छोटी गोलियों के रूप में परिवर्तित कर देते हैजो पौधों के लिए देशी खाद का काम करती है। इसके अलावा केंचुए खेतो में ट्रेक्टर से भी अच्छी जुताई कर देते है जो पौधों को बिना नुकशान पहुचाये अन्य कोई विधि से संभव नहीं हो सकती है।  केंचुओ द्वारा भुमि की उवर्रता (Fertility) उत्पादकता (Productivity) और भुमि के भौतिक रसायनिक व् जैविक गुणों को लम्बे समय तक अनुकूल बनाये रखने में मदद मिलती है। केंचुओ की कुछ प्रजातियां भोजन के रूप में प्राय: अपघटनशील व्यर्थ कार्बनिक पदार्थो (Bio - Degradable Organic waste) का ही उपयोग...